मध्यप्रदेश में रविवार रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में आईएएस अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ रहने के दौरान उनका नाम ‘वॉश ऑन व्हील्स’ पहल से जुड़ा। इस मॉडल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की सफाई और रखरखाव के लिए चलित इकाइयों की सुविधा शुरू की गई। छिंदवाड़ा जिला पंचायत की इस पहल को वर्ष 2025 में इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन-फिक्की की ओर से पुरस्कार भी मिला। इस उपलब्धि में जिला प्रशासन, जिला पंचायत की टीम और स्थानीय स्तर पर काम करने वाले स्वच्छता साथियों की भूमिका रही। वहीं, वर्ष 2026 में अग्रिम कुमार को भी इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन-फिक्की की ओर से वॉटर, सैनिटेशन एंड हाइजीन (वॉश) चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया गया।