पलवल। बघौला गांव को मॉडल विलेज बनाए जाने को लेकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रागंण में एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। नूर ब्रहम्स कम्पनी के सहयोग से क्राय फाउंडेशन की ओर से इस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नेशनल लेवल की संस्थाओं ने मिलकर मॉडल विलेज बनाए जाने पर जोर दिया। इस बैठक में गांव की समस्याएं व उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई।
मंच संचालन परियोजना समन्वयक तान्या ने किया। बैठक में गांव के सरपंच तुलाराम मास्टर, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से सहयक प्रोफेसर डॉ मनीष कुमार, स्वच्छ भारत मिशन से चेतराम, बीडीपीओ ऑफिस से कैलाश गोयल के अलावा मीठा कुंआ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मास्टर घनश्याम, उपाध्यक्ष नानक चंद भारद्वाज, इंडियन सेनिटेशन कलेक्शन से आकाश वशिष्ठ के अलावा काफी संख्या में गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस बैठक में महिलाओं ने भी शिरकत की।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से आए डॉक्टर मनीष ने कहा कि प्लॉस्टिक से फैलता प्रदूषण देश के लिए खतरा बना हुआ है। इसलिए प्लॉस्टिक का बहिस्कार करने में अहम भूमिका निभाएं। फॉग इनोवेशन फाउंडेशन से मुस्कान नागर ने सुझाव दिए कि गांव के सभी युवा साथियों को इस दिशा में पहल करने की जरूरत है। गांव के सरपंच तुलाराम मास्टर ने भरोसा दिलाया कि वे मॉडल विलेज बनाने में संस्थाओं को हर संभव सहयोग देंगे। मास्टर घनश्याम वशिष्ठ ने सुझाव दिए कि इस मुहिम में सरकार, पंचायत, समाज व युवा साथियों को योगदान देना होगा, तभी यह गांव मॉडल विलेज बन सकेगा।